नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
नाहन : हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में अक्टूबर 2025 में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर किया है। जानकारी के अनुसार नाहन में वाहनों की पासिंग 8 और 28 अक्टूबर को निर्धारित की गई हैं, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 9 और 29 अक्टूबर को होंगे।वहीं, पांवटा साहिब में पासिंग की तारीखें 14 और 24 अक्टूबर रखी गई है, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 15 और 25 अक्टूबर को होंगे। राजगढ़ में पासिंग की तिथि 3 अक्टूबर को रखी गई है, और इसी दिन ड्राइविंग टेस्ट भी होंगे। शिलाई में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 17 अक्टूबर को होंगे वहीं कफोटा में 30 अक्टूबर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे। संगड़ाह में पासिंग और ड्राइविंग का आयोजन 6 अक्टूबर को होगा।इसके अलावा सराहां में 4 अक्टूबर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आरटीओ सोना चौहान द्वारा दी गई है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित तिथियों पर अपने वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए उपस्थित होने आग्रह किया है।
( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। साइबर ठग लोगों की जीवनभर की कमाई पर हाथ साफ करने के…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…