Categories: Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन आज बचत भवन के बैठक कक्ष में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति की उपाध्यक्ष तोरूल एस रवीश ने की। उन्होंने दशहरा आयोजन को लेकर गठित समस्त उप समितियां तथा विभागों से दशहरा उत्सव की तैयारी को लेकर तैयारियों को लेकर प्रगति की समीक्षा की।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन देव समागम दशहरा उत्सव कल्लू के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। देवी- देवताओं के बैठने के लिए बिजली- पानी की पर्याप्त व्यवस्था सहित साफ- सफाई की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में आयोजित किए जाने वाले समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि हाल में हुई आपदा के बाद इस उत्सव को आपदा से उबरने के हौसले के तौर पर इस बार के दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यों को मुस्तैदी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल तथा स्वच्छता इत्यादि मूलभूत आवश्यकताओं के लिए आवश्यक तैयारी तथा अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित बनाएं।
उपायुक्त ने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए की जन सुरक्षा तथा जन सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रूप से सुचारू बनाना सुनिश्चित करें।
बैठक में समस्त उप समितियां के अध्यक्ष एवं सदस्य को समस्त विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago