Uncategorized

हिमाचल में मानसून विदाई के बाद गर्मी ने दिखाए तेवर, इस दिन बारिश की संभावना

धर्मशाला और ऊना में रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यहां गर्मी का असर साफ महसूस किया गया। ऊना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और धर्मशाला का 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

दोपहर के समय कुछ इलाकों में बादल छाने से तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आई। नाहन में 4.4, शिमला में 2.9 और कुकुमसेरी में 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई, जबकि अन्य स्थानों पर एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान में भी करीब एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।

मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है, हालांकि अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रविवार की सुबह धूप खिली रही लेकिन दोपहर बाद शिमला सहित कई जगह बादल घिर आए।

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में गर्मी दोबारा असर दिखाने लगी है। यदि आगामी दिनों में मौसम साफ रहा, तो तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को दिन के समय गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, हालांकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी।

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

धर्मशाला और ऊना में रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यहां गर्मी का असर साफ महसूस किया गया। ऊना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और धर्मशाला का 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा।दोपहर के समय कुछ इलाकों में बादल छाने से तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आई। नाहन में 4.4, शिमला में 2.9 और कुकुमसेरी में 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई, जबकि अन्य स्थानों पर एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान में भी करीब एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है, हालांकि अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रविवार की सुबह धूप खिली रही लेकिन दोपहर बाद शिमला सहित कई जगह बादल घिर आए।विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में गर्मी दोबारा असर दिखाने लगी है। यदि आगामी दिनों में मौसम साफ रहा, तो तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को दिन के समय गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, हालांकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

3 hours ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

3 hours ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

3 hours ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

8 hours ago

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

10 hours ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

10 hours ago