Uncategorized

स्कूली छात्रों के लिए कहानी वाचन और म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुतियों का आगाज़

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा सप्ताहांत पर गेयटी थिएटर में करवाया गया आयोजन
भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा स्कूली छात्रों के लिए कहानी वाचन एवं म्यूजिकल बैंड व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को सृजनात्मकता की ओर मोड़ने तथा अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से सप्ताहांत में स्कूली छात्रों के लिए कहानी वाचन और म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुतियों का आगाज़ आज यहां किया गया। पूर्व भारतीय प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी श्रीनिवास जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने जानकारी देते हुए बताया कि कहानी वाचन श्रृंखला के अंतर्गत ऐतिहासिक गेयटी थियेटर परिसर के सम्मेलन कक्ष में शिमला शहर के 05 स्कूलों के छात्रों तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की छात्राओं को कोरा कागज नामक कहानी के माध्यम से कहानी लेखन के लिए प्रेरित किया गया तथा छात्रों को समय का सदुपयोग करने व स्कूली पाठ्यक्रम के अतिरिक्त देश के प्रख्यात कहानीकारों की कहानियों को पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया जिस पर छात्रों ने कहानीकार से प्रश्न के माध्यम से संवाद किया और कहानी लेखन की बारीकियों को समझा।उनकी इस कहानी पर स्कूलों से आए छात्रों में आदित्य, अमृत अंजली ने विश्लेषणात्मक टिप्पणियां भी दी।मुक्ताकाश मंच में प्रदेश की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर की छात्राओं ने म्यूजिकल बैंड तथा लोकगीतों व लोक नृत्य की पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सैकड़ों पर्यटकों व दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा हर सप्ताहांत में ऐसे आयोजनों को करवाया जाएगा।इस अवसर पर उपनिदेशक कुसुम सिंघाईक, सरोजना नरवाल, सांस्कृतिक आयोजक जसविंद्र सिंह, ड्रामा इंस्पेक्टर किशोर कुमार, भूपेश शर्मा, देवेंद्र कुमार देव भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago