Uncategorized

राजस्थान का भक्त अखंड ज्योतिया शरीर पर जलाकर पहुंचा दरबार ,राजस्थान के 21 भक्तों के जत्तथे को देखकर हर कोई दंग

जवालामुखी (पंकज शर्मा,संवाददाता),

नवरात्र के पावन पर्व पर राजस्थान के नीमराना उपखंड क्षेत्र के घिलोट़ गांव से रवाना हुआ 21 भक्तों का जत्था  माता ज्वाला देवी के दरबार में नतमस्तक हुआ। जत्थे के साथ अखंड ज्योति लेकर पहुंचे भक्तों ने माता की अग्निरूपी ज्योतियों के दर्शन किए और जयकारों से मंदिर परिसर गुंजा दिया।भक्त कृष्ण भगत अखंड ज्योति को दोनों हाथों, दोनों कंधों और सिर पर धारण किए रहे। उनका यह दिव्य रूप देखकर मंदिर में मौजूद श्रद्धालु अचंभित रह गए और माता के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। मंदिर न्यास की ओर से भक्तों को फूल-मालाएं पहनाई गईं।ज्वालामुखी मंदिर परिसर में नवरात्रों के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह भंडारे लगाए जा रहे हैं और प्रदेश पुलिस व मंदिर प्रशासन मिलकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। श्रद्धालु माता ज्वाला के दरबार में मनोकामनाएं लेकर हाजिरी भर रहे हैं।भक्त कृष्ण ने बताया की उसे माता ने 17 साल पहले दर्शन दिए थे स्वप्न में उसी मुराद को पूरी करने के लिए वह आज ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे हैँ और अखंड ज्योतियां जलाई।एक अन्य भक्त ने बताया की उनका जथा राजस्थान से आया है और सभी देवियो के दर्शन कर रहा है और आज ज्वाला माता के दर्शन किये और भक्त कृष्ण ने अखंड ज्योतियां शरीर पर जलाई।भक्तों का जत्था चिंतपूर्णी माता, नगरकोट कांगड़ा माता, वैष्णो देवी, शिव खोली धाम और हरिद्वार नीलकंठ होते हुए वापिस घिलोट़ धाम पहुंचेगा।इस अवसर पर नीमराना के पूर्व सरपंच सतीश रामविलास पंडित सहित सतीश बड़सीवाल, हितेश, प्रिंस, राम, शिवा, देविका, वैष्णो, कविता, रीना, कृपा सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago