विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2025 तक

0
433

रामपुर (सुरजीत नेगी,संवाददाता),
“स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रामपुर एचपीएस द्वारा खाद्य जनित बीमारियों को रोकने और जन स्वास्थ्य में सुधार के लिए एवं साथ खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता अपनाने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत “स्वच्छ फ़ूड स्ट्रीट” कार्यक्रम का आयोजन परियोजना प्रमुख, ईo विकास मारवाह की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर बायल में किया गया| इस कार्यक्रम में परियोजना प्रभावित पंचायतों विभिन्न स्वयं सहायता समूहों एवं रामपुर एचपीएस, लेडिस क्लब द्वारा हिमाचल प्रदेश तथा अन्य राज्यों के तरह -तरह के परंपरागत व्यंजनों को परोसा गया | परियोजना प्रमुख ने महिलाओं द्वारा बनाये परंपरागत व्यंजनों की प्रशंसा की एवं उनका इस कार्यक्रम में भाग लेने पर धन्यवाद करते हुए महिलाओं को रामपुर परियोजना कार्यालय व आवासीय परिसर के नजदीक इस तरह के व्यंजनों का स्टाल लगाने के लिए कहा | इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने स्वयं सहायता समूहों को अपना व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन करने हेतु मिक्सर ग्राइंडर का आवंटन किया|इसी कार्यक्रम के साथ रामपुर एचपीएस द्वारा “एक दिन,एक साथ,एक घंटा” कार्यक्रम के तहत भालता कलोनी (अवेरी ) स्थित सीटीयू -1 की सफाई आस पास के लोगों के सहयोग से की गई की गई l इस अवसर पर लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने बारे लोगों को जागरूक करने हेतु जूट का आवंटन किया गया तथा निजी स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करने हेतु साबुन के पैकेट आवंटित किये गए l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here