शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),
राज्य कार्यालय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार, चौड़ा मैदान शिमला के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश राज्य में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सराहनीय पहल की है। राज्य निदेशक वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो दिनों का वेतन 21 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष, हिमाचल प्रदेश के पक्ष में जारी कर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को भेंट किया।इस अवसर पर उपायुक्त ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की गई इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगा।इस दौरान राज्य कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें धर्मेश राय, राजू कश्यप, सतेन्द्र खत्री, संदीप कुमार, प्रकाश चन्द एवं विनोद कुमार शामिल थे।
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…