हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक शाखा छतराडी द्वारा वित्तीय डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन

0
461

भरमौर (ओपी शर्मा),
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा छतराड़ी द्वारा नाबार्ड के एफआईएफ प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्राम पंचायत छतराडी के गाँव दुंदेही में वीरवार को वित्तीय डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा कार्यकारी सहायक सतीश कुमार, कनिष्ठ लिपिक सुयश शर्मा एवं अशोक कुमार विशेष रूप सेउपस्थित रहे।

इस डिजिटल साक्षरता शिविर में प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), बचत खाता, चालू खाता, एसएमआरवाई (SMRY) आदि वित्तीय योजनाओं एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को इन योजनाओं से जुड़कर आर्थिक सुरक्षा एवं डिजिटल लेन-देन को अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने भी शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजनाओं के लाभ उठाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर बैंक के अधिकारी व कर्मचारियों ने लोगों से कहा कि वर्तमान में सरकार की ओर से महिलाओं के लिए के विशेष प्रकार कई योजनाएं बैंक के माध्यम से चलाई जा रही है। आम लोगों के लिए भी बैंक द्वारा के योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी व लाभ उठाने के लिए बैंक की शाखा में आकर अपना बचत खाता खुलवाए और और लोगों को भी प्रेरित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here