सुन्हाणी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट 2 अक्टूबर से शुरू

0
405

झंडूता (जीवन),

झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत सुन्हाणी में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस कचरा प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक के निपटान के लिए स्थापित प्लांट 2 अक्टूबर से सुचारू रूप से कार्य शुरू करेगा। वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओम कान्त ने सुन्हाणी पहुंचकर प्लांट का निरीक्षण किया और विकास खंड अधिकारी झंडूता संजीव पुरी सहित आसपास की पंचायतों के प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विकास खंड अधिकारी संजीव पुरी ने बताया कि यह पहल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण से न केवल क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान होगा। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग और जागरूकता फैलाने की अपील की। इस अवसर पर बड़गांव पंचायत के प्रधान निक्कू राम, ग्राम पंचायत सुन्हाणी के उपप्रधान ,निहाण के प्रधान अक्षय कुमार, पंचायत सचिवों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here