नौहराधार (हेमंत चौहान, संवाददाता),
राज्य सहकारी बैंक शाखा नौहराधार द्वारा आज आईटीआई नौहराधार में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा नौहराधार से आए कार्यकारी सहायक विवेक प्रकाश ने उपस्थित जनसमूह को बैंकिंग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को डिजिटल बैंकिंग के लाभ, सुरक्षित लेन-देन की विधियां, विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), एनआरएलएम लोन योजना, शिक्षा ऋण योजना, सशक्त महिला ऋण तथा अन्य वित्तीय योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
शिविर में उपस्थित लोगों को डिजिटल लेन-देन में सावधानियां बरतने, धोखाधड़ी से बचाव तथा महिलाओं के स्व-सहायता समूहों हेतु उपलब्ध सरकारी योजनाओं के महत्व पर भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर आईटीआई के प्रिंसिपल, स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधि, पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया और इसे सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…
ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…
ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…