Uncategorized

शाहपुर में CIA की बड़ी कार्रवाई, पिकअप गाड़ी से चरस की खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कांगड़ा (ब्यूरो रिपोर्ट),

शाहपुर पुलिस थाना के अंतर्गत सीआईए (क्राइम इन्वैस्टीगेशन एजैंसी) की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने बीती देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव रैत में खड़ी एक पिकअप गाड़ी से 1 किलो 700 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। इस मामले में गाड़ी में सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव रैत में एक पिकअप गाड़ी (HP 76-6772) में कुछ लोग भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ मौजूद हैं और इसे कहीं और सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआईए की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पिकअप गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद हुई।पुलिस ने गाड़ी में बैठे चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विपिन कुमार (34) पुत्र खालू राम और राम लोक (32) पुत्र लेख राम निवासी गांव धर्मेड, डाकघर झटिंगरी, तहसील पधर व जिला मंडी तथा शम्मी धीमान (42) पुत्र मिलखी राम निवासी गांव धंन, डाकघर मतलाहड़, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा और कुशल धीमान (31) पुत्र मेहर सिंह, निवासी क्यारी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में की गई है।शाहपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस के अनुसार ताकि इस नशे के नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

5 hours ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

1 day ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

2 days ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

2 days ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

3 days ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

3 days ago