TGT नाहन मण्डल कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक का आयोजन किया

0
416

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

TGT (Arts) Association की नाहन मण्डल कार्यकारिणी के गठन हेतु आज एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार अत्री ने की, जिसमें लगभग 25 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मण्डल कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर संदीप शर्मा (GHS मालगांव / को अध्यक्ष चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अंबिका तोमर (GBSSS नाहन) का चयन हुआ। उपाध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार(GSSS धौन), जबकि महासचिव पद के लिए सुभाष चन्द (GMS भम्भी भनाट) निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त साक्षी चौहान (GMS कोटड़ी) को संगठन सचिव, हिमांशु (GHS मंडलाह) को वित्त सचिव तथा आराधना (G(G)SSS नाहन) को प्रेस सचिव चुना गया। मुख्य सलाहकार पद की जिम्मेदारी नागेन्द्र सिंह (GMS थाना कसोगा) को सौंपी गई। जिला प्रतिनिधियों (District Delegates) में सचिन चौहान (GSSS जब्बल का बाग), अर्चना शर्मा (GSSS बनकला ), अजय शर्मा (GBSSS नाहन) और रमेश चन्द (GMS थाना कसोगा) को चुना गया। बैठक का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here