नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),
मेडिकल कॉलेज नाहन की एक इंटर्न डॉक्टर ने कालेज के ही एक सिक्योरिटी गार्ड पर छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए है। मामले के संज्ञान में आने के बाद ही कालेज की 19 इंटर्न्स डॉक्टर्स ने भी एक हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पुलिस स्टेशन में देकर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड पर अलग से छेड़खानी के आरोप जड़े है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित इंटर्न डॉक्टर्स ने छेड़खानी की शिकायत पहले मेडिकल कॉलेज की इंटर्न्स कमेटी में की थी जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।जिले के एसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बतया कि छेड़खानी की शिकायत 7 सितंबर को पुलिस स्टेशन गुन्नू घाट में मेकल कॉलेज प्रबंधन की तरफ से दर्ज करवाई गयी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित इंटर्न्स डॉक्टर्स की शिकायत पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।एसपी ने बताया कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ अलग से 19 इंटर्न्स डॉक्टर्स ने भी छेड़खानी के आरोप लगते हुए एक हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पुलिस स्टेशन में दी है। एसपी ने बताया कि मुख्य शिकायतकर्ता के द्वारा एफआईआर के तहत बयान दर्ज होंगे उसके बाद अलग से 19 इंटर्न्स डॉक्टर्स के शिकायत वाले पत्र पर अलग से करवाई होगी।
