चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता),
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल बुधवार से तीन दिन चंबा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जिला चंबा में हुए आपदा के दौरान नुकसान का जायजा लेंगे और प्रभावित लोगों से मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सुबह 9:30 बजे जसूर से बाय लाहडू विधानसभा क्षेत्र भटियात के ककीरा में आपदा से प्रभावित क्षेत्र का द्वारा करेंगे और प्रभावित लोगों से मिलेंगे। इसके बाद 12:00 बजे इसी विधानसभा क्षेत्र के चंबी में 1:30 बजे डुंडियारा बंगला में जहां पर दोपहर का भोजन करने के बाद दोनों भाजपा नेता विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के बाथरी में 3:00 आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेंगे और प्रभावित लोगों से मिलेंगे इसके बाद 3:30 बजे शिमनी और 4:00 बजे भलेई में जाकर आप तो प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे और लोगों से मिलेंगे। इसके बाद कोटी चकलू उदयपुर से होते हुए रात्रि विश्राम सर्किट हाउस चंबा में रहेगा।इसकी जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष होली अशोक राजपूत ने बताया है कि 11 तारीख को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल 10:00 बजे चंबा में पत्रकार वार्ता करने के बाद 11:30 राख और 12:30 धरवाला में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके प्रभावित लोगों से मिलेंगे और उनका दुख दर्द को जानेंगे। उसके बाद 1:00 बजे दुनाली और 4:30 होली में जाकर आपदा से हुए घरों के नुकसान का जायजा करेंगे और इस आपदा में अपने घर बार गंवा चुके लोगों से भी रूबरू होंगे। इसके बाद शाम 7:00 बजे दोनों भाजपा नेता भरमौर के हडसर से में जाकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेंगे और रात्रि ठहराव रेस्ट हाउस भरमौर में रहेगा।
12 सितंबर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिल्ह में 1:00 बजे आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे और प्रभावित लोगों से मिलेंगे।