Uncategorized

कुल्लू भूस्खलन हादसा: तीन मृतकों के पार्थिव शरीर श्रीनगर भेजे गए, राहत कार्य जारी

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

जिला कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार क्षेत्र में हाल ही में हुए भूस्खलन हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों के पार्थिव शरीरों को आज प्रातः श्रीनगर पहुँचा दिया गया। उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश ने बताया कि यह शव शुक्रवार देर रात सड़क मार्ग से कुल्लू से चंडीगढ़ भेजे गए थे, जहाँ से शनिवार प्रातः 5:30 बजे हवाई मार्ग द्वारा उन्हें श्रीनगर रवाना किया गया।

उपायुक्त ने बताया कि अब्दुल रशीद, सुपुत्र मोहम्मद जमाल शेख, निवासी गांव किचपारा, तहसील कंगन, जिला गांदरबल, जम्मू-कश्मीर, सजाद अहमद वाणी, सुपुत्र अब्दुल अहमद वाणी, निवासी गांव गुंडआरी, तहसील कंगन, जिला गांदरबल, जम्मू-कश्मीर और मेहराजद्दीन लोन, सुपुत्र मोहम्मद शब्बीर लोन, निवासी गांव गुंडआरी, तहसील कंगन, जिला बांदीपोरा, जम्मू-कश्मीर के पार्थिव शरीरों को सुबह 7:30 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पहुँचाए गए हैं ।

उन्होंने बताया कि तीनों शवों को मृतकों के परिजनों और पुलिस बल की उपस्थिति में सड़क मार्ग से कुल्लू से चंडीगढ़ ले जाया गया था। चूंकि शुक्रवार को देर शाम होने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा संचालित नहीं हो सकी और शनिवार को मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया था, इस कारण सड़क मार्ग का विकल्प चुना गया।

उपायुक्त ने बताया कि पार्थिव शरीरों और उनके साथ गए परिजनों को उनके घरों तक पहुँचाने की पूरी व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन कुल्लू द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि भी प्रदान की गई है। उपायुक्त ने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है और हिमाचल प्रदेश सरकार इस संकट की घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हादसे में मारे गए सभी लोगों के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक निवास तक पहुँचाने की व्यवस्था सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि 3 और 4 सितम्बर को अलग-अलग स्थान पर भूस्खलन की घटनाओं में कुल 8 लोग मलबे में दब गए थे। इनमें से 6 लोगों के शव अब तक निकाले जा चुके हैं, जबकि शेष 2 लोगों की तलाश का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, एनडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

3 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

3 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

3 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

3 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

10 hours ago