Categories: Uncategorized

देव परंपराओं की गरिमा बरकरार: सोशल मीडिया पर देव खेल व गुप्त गतिविधियों को पोस्ट करने पर प्रतिबंध

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी।

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में देवी-देवताओं की परंपराओं को संरक्षित करने के लिए देवता कमेटियों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरुआत मंडी जिले की सराज घाटी के अधिष्ठाता बड़ा देव विष्णु मतलोड़ा सात हार कमेटी ने की है।कमेटी ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि अब कोई भी व्यक्ति अपने व्यक्तिगत अकाउंट से देव खेल या देवता की गुप्त गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं कर सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ न केवल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, बल्कि समाज और समिति स्तर पर सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।देवता के नाम पर बनाए गए सभी गैर-अनाधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट्स को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही देवता से संबंधित भ्रामक सूचना, अफवाह और गलत कैप्शन डालने पर भी कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। अब देवता से संबंधित धार्मिक एवं सामाजिक पोस्ट केवल सात हार कमेटी के आधिकारिक अकाउंट से ही जारी होंगी।कमेटी के अध्यक्ष ओम ठाकुर ने कहा कि देवता की परंपरा और गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासतौर पर देव खेल और प्राचीन स्थलों की वीडियो व पोस्ट डालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।वहीं, देव छाजणु कमेटी के प्रधान बीरवल ने कहा कि देवभूमि के अठारह करड़ू देश-दुनिया का भला करते हैं। अगर देवताओं के नियमों का पालन किया जाए तो आपदा कभी नहीं आएगी। हाल की आपदा में देववाणी के अनुसार जिम्मेदार स्वयं मानव ही है। इसलिए समय रहते सभी को संभलने की आवश्यकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

13 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

15 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

16 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

16 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

2 days ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

2 days ago