Categories: Uncategorized

हर पंचायत में स्थापित होगी डेयरी कोआपरेटिव सोसाइटी – उपायुक्त

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट)

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला शिमला में पंचायत स्तर पर डेयरी कोआपरेटिव सोसाइटी का गठन किया जाएगा। प्रथम चरण में 57 ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। इनमें से 8 ग्राम पंचायतों में डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी का गठन पूरा कर लिया गया है,उपायुक्त आज यहां आयोजित जिला स्तरीय डेयरी विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य पशुपालकों को सहायता प्रदान करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पंचायत स्तर पर डेयरी कोआपरेटिव सोसाइटी का गठन करने का है। हर सोसाइटी में न्यूनतम 11 सदस्य होना अनिवार्य है। इसके अलावा मिल्क फेडरेशन की ओर से बनाए गए सभी नियमों और फिज़िब्ल सर्टिफिकेट का होना इसमें आवश्यक है।उपायुक्त ने चयनित 57 पंचायतों के खंड विकास अधिकारियों को डेयरी कोआपरेटिव सोसाइटी के पंजीकरण की प्रक्रिया 10 सितंबर से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। जिला की जिन 08 पंचायतों में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें आगामी स्तर की करवाई करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। हर पंचायत में केवल एक कोऑपरेटिव सोसाइटी का गठन होगा।बैठक में उप निदेशक पशुपालन विभाग डा नीरज मोहन सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।पशुपालन विभाग ने जिला की कुल 412 पंचायतों में आंतरिक सर्वेक्षण किया है जिसके आधार पर 57 ग्राम पंचायतों को चयन किया गया है जिनमें रोजाना 200 लीटर से अधिक दूध का उत्पादन हो रहा है। इनमें ग्राम पंचायत बम्टा,केदी, चंडलोग, दैयादोची, पुजारली, बोहर, न्योल टिक्करी, फांचा, झिकनीपुल, खुंडनेवाल, दियोट, मलेंदी, गोपालपुर, शाहधार, पारसा, अढ़ाल, समोलीपुल, बारासली, लोअर कोटी, सीमा रंटाडी, झगोटी, भापफार, आंद्रा, डिसवानी, ढाकगांव, मसली, नकराडी, घारग, शिल्ली, खशधार, खरशाली, खाबल, बसोरी, टांगो जंगलीक, पुजारली-4, करासा, कुटाडी, हरचली, गौना, दलगांव, जैस, भराड़ा, देवरीघाट, चमियाणा, डुम्मी, भौंट, मेहली, बढाई, पुजारली, रझाणा, मल्याणा, कोटी, सतलाई, दरभोग, शिल्ली बाघी और मझठाई शामिल है।जिला की 08 पंचायतों में डेयरी कोआपरेटिव सोसाईटी का गठन किया जा चुका है। इनमें रोहड़ू विकास खंड के तहत द अमृत पान मिल्क कोआपरेटिव लिमिटेड कमोली, द जागा माता बाशला मिल्क कोआपरेटिव लिमिटेड अढ़ाल, द गोकुल मिल्क कोआपरेटिव लिमिटेड समोली, द कृष्णा वूमेन मिल्क कोआपरेटिव लिमिटेड कन्योरा, द जिया-पान मिल्क कोआपरेटिव लिमिटेड लोअर कोटी तथा चिढ़गांव विकास खंड में द आंध्रा मिल्क कोआपरेटिव लिमिटेड अढ़ाल व द डाकगांव मिल्क कोआपरेटिव लिमिटेड और रामपुर विकास खंड के तहत द लहारू वीर मिल्क प्रोडूयसर कोआपरेटिव सोसाईटी लिमिटेड गान्वी शामिल हैं।इस योजना के क्रियान्वयन के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता की कमेटी कार्य करेगी। उपायुक्त जिला स्तरीय योजना का प्रारूप बनाएंगे जिसमें पंचायतों का चयन करना, पंचायती राज विभाग व अन्य विभागों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करना, जिला स्तरीय डेयरी विकास समिति का गठन करना शामिल है। इसके साथ ही बजट का प्रावधान करवाना तथा मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करनी होगी। वहीं मिल्क फेड, डीआरडीए, पशुपालन विभाग, ग्राम पंचायत एवं किसानों की भूमिका भी तय की गई है। 

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

7 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

9 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

10 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

10 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago