राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में मेगा पीटीएम का सफल आयोजन

0
539

उना (अक्की रतन,संवाददाता),

धलवाड़ी मेंआज राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में आज मेगा अभिभावक–शिक्षक बैठक (पीटीएम) का सफलतापू’र्वक आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यालय गतिविधियों में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई।बैठक के दौरान निर्धारित एजेंडा के अनुसार अभ्यास हिमाचल ऐप का परिचय दिया गया तथा इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर शिमला से ऐप की लाइव वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई, वहीं विद्यालय स्तर पर भी ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से अभिभावकों को ऐप की कार्यप्रणाली समझाई गई।साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को बताया गया कि अभ्यास हिमाचल ऐप पर प्रति सप्ताह हिंदी, इंग्लिश और गणित के अभ्यास प्रश्न हल करने का मौका मिलेगा जिससे विद्यार्थियों को विषय वस्तु को गहराई से समझने में सहायता मिलेगी।शिक्षा संवाद में विद्यार्थियों के प्रदर्शन और विद्यालय विकास पर विचार–विमर्श किया गया। साथ ही अपार आईडी पंजीकरण पर भी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि मौके पर 52 में से लगभग 40 विद्यार्थियों का पंजीकरण अभिभावकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सहभागिता से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here