सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में श्री राजीव कपूर, महाप्रबंधक (विद्युत) ने आज 27 अगस्त, 2025 को परियोजना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। जलविद्युत क्षेत्र में ढाई दशक से अधिक का सुदीर्घ अनुभव एवं प्रौद्योगिकीय दक्षता के धनी श्री राजीव कपूर इस महत्त्वपूर्ण परियोजना को अपने नेतृत्व में नवीन ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर परियोजना के समस्त विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मई, 2000 में एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन से ही अपनी सेवायात्रा का शुभारंभ करने वाले श्री राजीव कपूर ने लगभग 4 वर्षों तक अभियांत्रिकी एवं निर्माण विभाग में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। तत्पश्चात उन्होंने पीएचईएम, पीएंडसी, एमएमजी जैसे विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय योगदान दिया। एनजेएचपीएस में पीएचईएम, एमआईएस एवं पीआईएस विभागों के विभागाध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन एवं प्रभावी नेतृत्व क्षमता का परिचय देने के उपरांत, अब उन्हें नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। निश्चित ही श्री राजीव कपूर जी के अनुभवी मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में यह परियोजना सफलता के नूतन शिखरों को आलोकित करेगी ।
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…
ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…