चम्बा (ओपी शर्मा, संवाददाता),
मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के दो और गुरदासपुर के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। तीनों श्रद्धालुओं की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। तीनों श्रद्धालुओं शवो का सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पठानकोट के जिला सुजानपुर 18 वर्षीय अमन रविवार रात कमल कुंड से जिसको रेस्क्यू किया गया था और गौरीकुंड में उसने दम तोड दिया है। ऑक्सीजन की कमी के कारण इस श्रद्धालु की मौत हुई है।वही दूसरे श्रद्धालु की मौत कुगती ट्रैक पर हुई है। उसके शव को माउंट ट्रेनिंग व एनडीआरएफ की टीम द्वारा भरमौर लाया गया । मृतक का नाम 18 वर्षीय रोहित है और वह भी पठानकोट का ही रहने वाला है।मणिमहेश यात्रा में ऑक्सीजन की कमी के चलते पंजाब के निवासी अनमोल गुरदासपुर से जो सोमवार दिन को10:00 बजे धनछो में मौत हो गई है।
घटना की पुष्टि एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने की है। उन्होंने कहा है कि पिछले कल से ही मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं को सुरक्षा की दृष्टि के मध्य नजर सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने के लिए कह दिया गया है। इसकी अतिरिक्त पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे कलसूंई जांगी और दुर्गेठी मैं बंद है जिसके कारण वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप है। मणिमहेश जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील प्रशासन द्वारा की गई है। जब तक मौसम में सुधार नहीं होता है यात्रा पर अस्थाई तौर से रोक रहेगी। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण यहां जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह लैंडस्लाइड होने के चलते रास्ते बंद हो गए हैं। कई जगह मणिमहेश यात्री बीच रास्ते में ही फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा अलग-अलग जगह पर यात्रियों के लिए ठहरने व खाने-पीने का बंदोबस्त भी करवाया जा रहा है। प्रशासन ने सभी मणिमहेश आने-जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह जहां पर भी है मौसम के अनुकूल होने तक सुरक्षित स्थानों पर टिके रहे।
