खनन विभाग ने खनिज माफिया पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 6 डम्पर किए जब्त, ठोका 1. 5 लाख रुपये का जुर्माना

0
497

नाहन (संध्या कश्यप),

सिरमौर जिला में अवैध खनन और खनिज के परिवहन पर लगाम कसने के लिए खनन विभाग ने देर रात छापेमारी की गयी। विभाग की टीम ने कोलर, शंभूवाला और कालाअंब क्षेत्र में खनिज से भरे छह डंपरों को पकड़ा। जानकारी के अनुसार विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग को सूचना मिली थी कि रात के समय कुछ वाहन खनिज का अवैध परिवहन कर रहे हैं। इस पर विभाग की टीम ने औचक दबिश देते हुए जैसे ही वाहनों को जांच के लिए रोका गया तो संचालकों में अफरा-तफरी मच गई।जांच के दौरान किसी भी वाहन चालक के पास रॉयल्टी पर्ची या ई-परिवहन पास उपलब्ध नहीं था। विभाग ने इसे खनन नियमों का उल्लंघन मानते हुए सभी छह डंपरों को कब्जे में ले लिया। वाहनों पर कुल लगभग 1.5 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका गया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व नाहन के माइनिंग इंस्पेक्टर निशांत शर्मा द्वारा किया। देर रात तक चली इस छापेमारी में विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए किसी भी वाहन को बगैर दस्तावेज़ आगे नहीं बढ़ने दिया।जिला खनन अधिकारी सिरमौर, कुलभूषण शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विभाग अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here