सिरमौर: छुट्टी के लिए बच्चों की खुराफात, बना डाले डीसी के फर्जी आदेश

0
1023
Oplus_131072

संध्या कश्यप नाहन।

नाहन। पांवटा साहिब में कुछ शरारती बच्चों ने छुट्टी के लिए बड़ी खुराफात कर डाली। इन बच्चों ने जिलाधीश सिरमौर के नाम से फर्जी आदेश तैयार किए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आदेश में यह लिखा गया था कि 19 अगस्त को पांवटा साहिब उपमंडल के सभी सरकारी, निजी व सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान भारी बारिश के कारण बंद रहेंगे।फर्जी आदेश में सबसे बड़ी गलती यह रही कि उसमें “District Magistrate, Paonta Sahib” का जिक्र किया गया। जबकि हकीकत यह है कि जिला सिरमौर का उपायुक्त (Deputy Commissioner/District Magistrate) केवल नाहन में होता है, पांवटा साहिब में डीसी का कोई कार्यालय नहीं है। यही नहीं, आदेश के अंत में हस्ताक्षर भी “(District Magistrate) Paonta Sahib” के नाम से कर दिए गए, जो असलियत से मेल नहीं खाते।इस पूरे मामले पर एसडीएम पांवटा गुर्जीत सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने न केवल फर्जी आदेश तैयार किए, बल्कि फोन पर यह झूठी जानकारी भी फैलाई कि बहराल के पास सड़क खराब हो गई है, इसलिए छुट्टी कर दी जाए।शुरुआत में आदेश देखकर एसडीएम को शक हुआ और जांच के बाद फर्जीवाड़ा सामने आ गया। उन्होंने बच्चों को कड़ी फटकार लगाई और पुलिस में लिखित शिकायत भी दी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि बच्चों का भविष्य खराब न हो, इसलिए सख्त कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं।एसडीएम ने मीडिया के माध्यम से अभिभावकों और आम जनता को आगाह किया है कि ऐसे फर्जी आदेशों से सावधान रहें और केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेशों पर ही भरोसा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here