नाहन (संध्या कश्यप ),
सोमवार सुबह करीब 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार नाहन शहर के कच्चा टैंक निवासी एक 29 वर्षीय युवक ने अपने घर के दरवाजे पर लगी ग्रिल से फन्दा लगा कर आत्महत्या कर ली। बीती रात घर मे अचानक हुए दर्दनाक इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
कच्चा टैंक पुलिस चौकी के अनुसार जैसे ही शुभम ने घर के दरवाजे के ऊपर लगे ग्रिल से फन्दा लगाया इस इसी बीच परिवार के सदस्यों ने फौरन उसको नीचे उतारा । पुलिस ने बताया कि परिवार वाले शुभम को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।डीएसपी हेड क्वार्टर रमाकांत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कच्चा टैंक निवासी 29 वर्षीय शुभम पुत्र दमन सिंह ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल नाहन भेजा है। डीएसपी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…
ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…