Uncategorized

राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उना(अक्की रतन),

राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में बीएसएफ जवान राजीव भारद्वाज और सेवानिवृत शास्त्री राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताओं ने उपस्थित सभी लोगों के मन में देश के प्रति गर्व और प्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने चित्रकला का प्रदर्शन किया, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय प्रतीक और आज़ादी के नायकों के चित्र विशेष आकर्षण का केंद्र बने।एसएमसी प्रधान उच्च विद्यालय विकास भारद्वाज तथा एसएमसी प्रधान प्राथमिक विद्यालय ऋचा शर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति की भावना और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करते हैं।विद्यालय के मुख्याध्यापक सुधीर गौतम ने कहा, “स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और उनके आदर्शों के अनुरूप देश के भविष्य की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए।”मुख्य अतिथि बीएसएफ जवान राजीव भारद्वाज ने कहा, “देश की सेवा का अवसर मिलना सबसे बड़ा सौभाग्य है। हमारी आने वाली पीढ़ी को भी देश की रक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।”सेवानिवृत शास्त्री राकेश शर्मा ने कहा, “आज का दिन हमें एकजुट होकर देश की प्रगति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। शिक्षा, अनुशासन और देशभक्ति ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव हैं।”कार्यक्रम के अंत में बच्चों को खीर बांटी गई और विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

15 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

17 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

18 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

18 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

2 days ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

2 days ago