छोटे से नाले गुजर रही थी बस, अचानक आ गया मलबा, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

0
532

मंदी (नितेश सैनी),

धर्मपुर से हमीरपुर जा रही एक नीजि बस चलाल के पास मलबे की चपेट में आ गई। घटना वीरवार दोपहर की है। हादसे के समय बस में 20 से अधिक लोग सवार थे, जिन्होंने बड़ी मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार यह नीजि बस धर्मपुर से हमीरपुर वाया सरकाघाट जा रही थी। जैसे ही बस चलाल के पास एक छोटे से नाले के पास पहुंची तो अचानक उस नाले से भारी भरकम मलबा सड़क पर आ गया। इतने में चालक कुछ समझ पाता बस पूरी तरह से मलबे की चपेट में आ चुकी थी और यह मलबा बस के अंदर जा घुसा था। चालक और परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरेजेंसी डोर के माध्यम से सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। डरे सहमे यात्रियों ने जैसे तैसे कूद-फांदकर अपनी जान बचाई। गणीमत यही रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी और न ही कोई जानी नुकसान हुआ है। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मशीनरी को मौके पर भिजवाकर मलबे को हटा दिया गया है और बस को निकालकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को यहीं पर सड़क मार्ग करीब तीन घंटों तक बाधित रहा। यहां पहले भी मलबा आया हुआ था जिसे तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल किया गया था। उसके बाद जब बस यहां से गुजरी तो फिर से मलबा आ गया और बस इसकी चपेट में आ गई। इसके बाद चार घंटे मलबा हटाने में और लगे। शाम करीब पांच बजे सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here