राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की बैठक का हुआ आयोजन

0
645

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

जिला सिरमौर के तहत राजगढ़ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन हुआ | कार्यलय सचिव हर्ष आनंद ने यहाँ मिडिया को जानकारी देते हुए बताया की इस बैठक की अध्य्क्षता जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने की | इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओ को हर मंच पर एक जुट होकर पार्टी लिए काम करने की सलाह दी उन्होंने कहा की कुछ महीनो बाद नगर पंचयात और ग्राम पंचयातो में चुनाव होने वाले है सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर जाकर लोगो से मिले और अपने बूथों को और मजबूत करे साथ ही भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जनता के समक्ष रखे | गुप्ता ने बताया की भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण व गरीबों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति, साफ़ नीयत और निर्णयकारी नेतृत्व का परिणाम है कि हम देश के गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सफल हुए हैं. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब और वर्तमान के बीच परिवर्तन की एक स्पष्ट छाप दिखाई देती है भारतीय जनता पार्टी का यह मानना है कि जब गरीबों का कल्‍याण होता है तभी पूरे देश के उत्थान का मार्ग प्रशस्त हो सकता है | अवसर पर महामंत्री रणवीर ठाकुर ,सचिव ज्ञान शर्मा ,विद्यानंद कश्यप ,अरुण चौहान ,संजय ठाकुर ,नरेश कौशल ,हर्ष आनंद ,रंजीत ठाकुर ,क्रांति चौहान ,भूपेंद्र रपटा ,मनीष ठाकुर ,अभिनन्द चौहान ,दीपक अत्रि ,विशाल और गोरखा एसोशियन के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here