Categories: Uncategorized

प्रदूषण बोर्ड ने की जनसुनवाई, मानिग को 3 से 6 हैक्टेयर करने पर लोगों से मांगी राय

बिलासपुर (मंदीप राणा, संवाददाता),

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मानिग क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक विस्तार परियोजना को लेकर जनसुनवाई का आयोजन बिलासपुर जिला के तलवाडा पंचायत के राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलवाडा स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस परियोजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र को 3 हैक्टेयर से बढ़ाकर 6 हैक्टेयर किए जाने का प्रस्ताव है। इस जनसुनवाई में उपायुक्त बिलासपुर रोहित कुमार ने मुख्यातिथि शिकरत की। इस जनसुनवाई में क्षेत्र के ग्रामीणों, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। लोगों ने मुख्यातिथि के समक्ष अपने सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराईं। कुछ लोगों ने परियोजना के समर्थन में तर्क दिए, वहीं कई ग्रामीणों ने पर्यावरणीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों पर प्रभाव को लेकर चिंता जताई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना से संबंधित सभी पर्यावरणीय अध्ययन किए गए हैं और यदि मंजूरी मिलती है तो सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों को रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होगी।इस जनसमस्या में करीव 7 पंचायतो के 600 के करीव लोगो ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

2 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

3 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

3 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

3 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

9 hours ago