भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू की कार्यकारिणी घोषित, अमर ठाकुर, नवल नेगी बने जिला भाजपा के महामंत्री।

0
243

भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू की भाजपा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने अमर ठाकुर और नवल नेगी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी और मीडिया को जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार हर वर्ग खासतौर पर महिला शक्ति को अधिक से अधिक अधिमान देते हुए पार्टी संगठन का विस्तार किया गया है। इस मौके पर मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन द्वारा दिए हर कार्य को करते हुए भाजपा को निरंतर मजबूत करने का कार्य करेगा। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए आगे बढ़ेंगे और सभी को साथ लेकर कुल्लू में मजबूत भाजपा के संकल्प को पूरा करेंगे।

जिलाध्यक्ष अमित सूद ने जानकारी देते हुए कहा कि उपाध्यक्ष के पद पर जगर नाथ, ठाकुर चंद, अमर सिंह ठाकुर, योगेश वर्मा,, बलदेव राज महंत, अनीता ठाकुर को नियुक्त किया गया तो सचिव पद पर नैना शर्मा,माला ठाकुर,चमेलू देवी,दुर्गा सिंह ठाकुर,प्रकाश चोधरी जय सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेन्द्र बोद्ध, कार्यालय सचिव नरेश नीलमणि चौहान,कार्यालय सह-सचिव राजेश कुमार, कार्यालय सह-सचिव राजेश कुमार ,मीडिया प्रभारी विनोद कुमार कायस्था, सह मीडया प्रभारी निलेश गौतम, प्रवक्ता मंजरी देवी और रविन्द्र पाल ,आई टी संयोजक दुर्गा सिंह, आई टी सह-संयोजक चमन ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक मधुसूदन शर्मा, सोशल मीडिया सह-संयोजक रुचिन चौहान को बनाया गया।
इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोवर्धन नारायण,शेर सिंह,ज़िन्दू ठाकुर,शिव चंद,शिव राम,रेशमा ठाकुर,प्रताप पठानिया,अनोख राम महंत,सुदर्शना शर्मा,आमरा देवी,बिमला देवी,भीम सेन,विमल शर्मा,अनिल राणा,पूर्ण ठाकुर,कल्पना ठाकुर,पवित्र सिंह,नीतिका ठाकुर,पूर्ण चंद,जगदीश ठाकुर,भानू भंडारी,नवीन सूद,चन्द्र कुमार ठाकुर,चौबे राम,तेजा सिंह,पृथ्वी पाल सिंह,रुकमणि देवी,श्रवण कुमार शर्मा,बालक राम, सोमदास महंत,रीता साहू,पार्वती देवी,पुन्नी देवी,योगराज चौहान,बुद्धि सिंह राणा,जगदीश चंद ठाकुर,अजय कंवर ,बालक राम कौशल,कमलेश नेगी,राम कृष्ण ठाकुर,जमुना ठाकुर,चेत राम,पूनम महंत,उषा ठाकुर,मनोरमा ठाकुर,कुसुम लता को नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष अमित सूद ने सभी को बधाई देते हुए कहा की भाजपा जिला कुल्लू नए और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और आगामी पंचायती राज चुनावों में कुल्लू के हर क्षेत्र में जीत कर आने वाले विधानसभा चुनावों की जीत की नींव रखेंगे। इस मौके पर ,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा , विधायक सुरेंद्र शौरी, नरोतम ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here