छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। दीक्षिता चौहान और अखिल ठाकुर ने जहाँ गोल्ड मेडल जीता है, वहीं सानिका देवी, वंश ढौंटा और हर्ष ठाकुर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। साथ ही अबूधाबी में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए दीक्षिता चौहान और अखिल ठाकुर का चयन पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि के पीछे मुख्य कोच डॉ. संजय यादव का मार्गदर्शन और अथक परिश्रम भी सराहनीय है, जिनकी मेहनत ने इन खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। सभी ने अपनी मेहनत और जज़्बे से हिमाचल को गौरवान्वित किया है। उनकी यह सफलता न केवल उनकी लगन का परिणाम है, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…