ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर।
सिरमौर पुलिस को नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाहन-कुमारहट्टी-शिमला नेशनल हाईवे पर स्थित सैन की सेर के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन युवकों को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी को एक विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन युवक एक गाड़ी में नाहन से शिमला की ओर जा रहे हैं और उनके पास मादक पदार्थ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर सैन की सेर के समीप छैत्री ढाबा के पास पुलिस ने विशेष नाका लगाया।नाके के दौरान जब संदेहास्पद गाड़ी को रोका गया और तलाशी ली गई, तो गाड़ी के डैशबोर्ड से 3.34 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद तीनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: सन्नी ठाकुर निवासी फरूड, चमियाणा, डाकघर कमलानगर, तहसील एवं जिला शिमला (वाहन चालक साहिल गुप्ता निवासी खालसा निवास, नजदीक ढिंगू माता मंदिर, संजौली, जिला शिमला आर्यन मेहता निवासी गांव छजौली, तहसील कुमारसैन, जिला शिमलाइन तीनों के खिलाफ थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…