Categories: Uncategorized

कारगिल विजय दिवस पर संगड़ाह महाविद्यालय में शपथ ग्रहण व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

संगड़ाह (हेमंत चौहान, संवाददाता),

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में एक भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व IQAC सेल के अंतर्गत संदीप कुमार कनिष्क द्वारा किया गया तथा यह आयोजन प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह से हुई जिसमें सभी छात्रों, शिक्षकों, और उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने देशभक्ति की शपथ ली। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह समारोह न केवल प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बना बल्कि इसमें पूर्व सैनिकों, शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों तथा स्वयंसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही। संगड़ाह क्षेत्र से पूर्व सैनिक रणदीप और ओमप्रकाश के नेतृत्व में कुल 11 सैनिक कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए। अपने संबोधन में रणदीप जी ने कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि, उसमें भारतीय सेना की बहादुरी तथा देशभक्ति के गौरवशाली क्षणों को साझा किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता द्वारा किया गया, जिन्होंने सुगठित एवं प्रभावशाली ढंग से पूरे आयोजन को संचालित किया। एनएसएस स्वयंसेवी रूपाली ने कारगिल विजय दिवस की ऐतिहासिक महत्ता पर भावनात्मक भाषण प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित जनों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर ने सभी भूतपूर्व सैनिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्रों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। उन्होंने युवाओं को देश की सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पौधारोपण के उपरांत स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें एनएसएस, एनसीसी इकाइयों के स्वयंसेवियों ने पूरे महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम ने देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को एक सूत्र में पिरोते हुए विद्यार्थियों और समुदाय को एक नई ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर प्रो० वेदप्रकाश (भूगोल), प्रो० देवेन्द्र (भूगोल), प्रो० संदीप कुमार कनिष्क (इतिहास), प्रो० अजय (अर्थशास्त्र), प्रो० अम्बरा (हिंदी), प्रो० सरिता ठाकुर (संगीत गायन), प्रो० मनोज (शारीरिक शिक्षा), प्रो विनोद (संगीत वाद्य), प्रो पथिक (संस्कृत), प्रो ओमप्रकाश (आंग्ला), प्रो पूनम (राजनितिक विज्ञानं), सहायक पुस्तपाल सुभाष चंद, कार्यालय सहायक राजीव शर्मा, लिपिक सुरेन्द्र शर्मा और अनीता कुमारी उपस्थित रहीं|

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

11 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

12 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

12 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

12 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

18 hours ago