“एक बूटा मां के नाम” अभियान के तहत भाजपा मंडल ददाहू ने किया पौधारोपण

0
617

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),
“एक बूटा मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत आज भाजपा मंडल ददाहू द्वारा बूथ नंबर 110 पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत भाजपा द्वारा 15 जुलाई से 15 अगस्त 2025 तक देशभर के प्रत्येक बूथ पर 11 पौधे रोपित किए जाने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में ददाहू मंडल ने आज इस अभियान की शुरुआत करते हुए बूथ पर पौधारोपण कार्य किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, कार्यालय सचिव पूर्ण जोशी, मंडल सचिव सोखो देवी, उपप्रधान विजय कुमार, सह मीडिया प्रभारी आशु वालिया, महिला मोर्चा से सरिता वर्मा और युवा मोर्चा से विकास गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में यह पहल करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here