Uncategorized

भर्ती नियमों में बदलाव करके बेरोजगार युवाओं के साथ किया घिनौना खिलवाड : रीना कश्यप

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई नई जॉब ट्रेनी स्कीम को लेकर विरोध के सुर तेज हो गए हैं। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने इस योजना को प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ एक बड़ा अन्याय करार दिया है।

रीना कश्यप ने सरकार पर युवाओं को स्थायी रोजगार से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि अनुबंध नीति को खत्म कर लागू की गई यह नई स्कीम केवल शोषण है। उन्होंने कहा कि दो साल तक कम वेतन पर नौकरी करवाने के बाद भी युवाओं को स्थायी नियुक्ति के लिए एक और परीक्षा देनी होगी, जो पूरी तरह से अनुचित है।

रीना कश्यप ने सवाल उठाया, “जब कोई अभ्यर्थी पहले ही प्रतियोगी परीक्षा पास कर चुका है, तो उसे दोबारा टेस्ट क्यों देना चाहिए?” उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति युवाओं की मेहनत और प्रतिभा को नज़रअंदाज़ कर रही है, जिससे न केवल आर्थिक असुरक्षा पैदा होगी, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ेगा।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ढाई वर्षों के कार्यकाल में जनविरोधी फैसलों के अलावा कुछ नहीं किया है और अब युवाओं को रोजगार की बजाय अस्थायी व्यवस्था की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की तुलना करते हुए कहा कि जहां केंद्र पारदर्शिता और स्थायित्व पर बल दे रहा है, वहीं हिमाचल सरकार युवाओं को “ट्रेनिंग” के नाम पर ठगने की नीति अपना रही है।

रीना कश्यप ने मांग की कि प्रदेश सरकार इस नीति पर पुनर्विचार करे और युवाओं को पहले की तरह अनुबंध या नियमित पदों पर नियुक्त किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा सत्र में वह इस मुद्दे को ज़ोरशोर से उठाएंगी और सरकार से युवाओं के हित में जवाब मांगेंगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

37 minutes ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

1 hour ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

1 hour ago

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस…

3 hours ago

संगड़ाह में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…

7 hours ago

रामपुर में युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश, अस्पताल में मृत घोषित

रामपुर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ) रामपुर के साथ लगते डकोलरक्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती…

23 hours ago