प्रगति आईटीआई राजगढ़ में पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न, कोमल कुमार कोहली रहे मुख्य अतिथि

0
1121
Oplus_0

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

राजगढ़ प्रगति आईटीआई, खेरी रोड राजगढ़ में आज पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य व समाजसेवी कोमल कुमार कोहली रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कोहली ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करना चाहिए।

समारोह में वर्षभर संस्थान में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य पुरस्कार इस प्रकार रहे:

बेस्ट ट्रेनी (इलेक्ट्रीशियन सेकंड ईयर): पंकज

बेस्ट पोस्टर मेकिंग अवार्ड: संदीप

नशा मुक्ति लेखन अवार्ड: अखिल कुमार

नाटी अवार्ड: नीतिका ग्रुप

बेस्ट अटेंडेंस अवार्ड: पायल, विवेक और पंकज

कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य अजय वर्मा, स्टाफ सदस्य आशीष कुमार, प्रीतिका और दीक्षा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अजय वर्मा ने जानकारी दी कि सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीमित सीटों के कारण दाखिला पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
मोबाइल नंबर: 8580551147
ईमेल: pragatiiti1019@gmail.com
या संस्थान का प्रत्यक्ष दौरा भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here