oplus_0
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।
जिला सिरमौर डॉजबॉल संघ के चुनाव पी डब्लू डी विश्राम गृह राजगढ़ में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया संघ के प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल चौहान की अध्यक्षता में पूरी की गई। चुनाव में विवेक शर्मा को सर्वसम्मति से जिला संघ का प्रधान चुना गया, जबकि राजेंद्र ठाकुर को चेयरमेन की जिम्मेदारी सौंपी गई।संघ के प्रदेश महासचिव राम सिंह ने प्रेस नोट जारी कर नई कार्यकारिणी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघ में विक्रम ठाकुर और अजय चौहान को उपाध्यक्ष, दिनेश आर्य को महासचिव, तथा प्रदीप सूर्या को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अनुज ठाकुर को सह-सचिव और अमन प्रकाश ठाकुर को आयोजन सचिव चुना गया।नितिन भारद्वाज को प्रेस सचिव और रघुवीर सिंह को विधि सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राम सिंह ने बताया कि संघ जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेगा और जिले भर में खंड स्तरीय समितियों का भी गठन किया जाएगा, ताकि खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके।इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान विवेक शर्मा और चेयरमेन राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि संघ का उद्देश्य डॉजबॉल खेल को जिले में लोकप्रिय बनाना है। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह खेल मूलतः अमेरिका में लोकप्रिय रहा है और अब भारत में भी इसे तेजी से अपनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की दिशा में एक सशक्त माध्यम बन सकता है, क्योंकि इसमें चोट लगने की संभावना बेहद कम होती है, जिससे यह युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष स्माइल चंद और डॉजबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजय कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…
राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल ने जिला…