Categories: Uncategorized

सिरमौर में धौलाकुआं तथा एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा साहिब धान खरीद केन्द्र चयनित

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित
नाहन (हेमंत चौहान),

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जिला सिरमौर नरेंद्र कुमार धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर में धान की खरीद हेतू दो धान खरीद केंद्र धौलाकुआं तथा एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा साहिब का चयन किया गया है। इन स्थानों पर सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल पर ही धान (ग्रेड-ए) खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई किसान इन दो खरीद केंद्रों के अलावा किसी अन्य प्राइवेट खरीदारों को धान की बिक्री करते है, तो विक्रय किये गये धान के मूल्य के भुगतान सम्बन्धी विवाद या अन्य किसी भी विवाद के लिये सरकार अथवा विभाग की कोई जिम्मेवारी नहीं होगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा धान खरीद के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधा का भरपूर लाभ उठायें व अपनी धान की फसल को चयनित खरीद केन्द्रों पर ही बेचें, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जिला सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष संख्या 01702-222558 सम्पर्क कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

6 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

6 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

6 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

6 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

13 hours ago