रामपुर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन प्रबंधन के दिशानिर्देश के अनुसार रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन बॉयल द्वारा 16 मई से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । आज 31.05.2025 को स्वच्छता पखवाडा के समापन और विश्व तम्बाकू निषेद दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुशवा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया |
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक, सीएसआर श्रीमती कौशल्या देवी नेगी द्वारा स्कूली बच्चों को तम्बाकू निषेध पर शपथ दिलाई गई और बच्चों को तम्बाकू उत्पादों एवं नशे से दूर रहने की सलाह दी गई | उन्होंने कहा कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें तम्बाकू सेवन से रोकने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ-साथ उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों से बचने तथा अपने साथ -साथ अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को तम्बाकू के सेवन से दूर रहने व इससे होने वाली हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए अनुरोध किया । विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्कूल द्वारा विद्यार्थियों में वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और बच्चों द्वारा तम्बाकू तथा तम्बाकू उत्पादों पर पूर्णतः रोक लगाने की मांग किया ।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस, ईo विकास मारवाह, ने कहा कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर हम सब मिलकर तम्बाकू के सेवन के खिलाफ आवाज उठाएं और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं । तथा तम्बाकू के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक रहें और तम्बाकू से दूर रहने का संकल्प लें ।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…