मुख्य समाचार

रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन बॉयल द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का सफलतापूर्वक आयोजन

रामपुर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन प्रबंधन के दिशानिर्देश के अनुसार रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन बॉयल द्वारा 16 मई से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । आज 31.05.2025 को स्वच्छता पखवाडा के समापन और विश्व तम्बाकू निषेद दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुशवा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया |
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक, सीएसआर श्रीमती कौशल्या देवी नेगी द्वारा स्कूली बच्चों को तम्बाकू निषेध पर शपथ दिलाई गई और बच्चों को तम्बाकू उत्पादों एवं नशे से दूर रहने की सलाह दी गई | उन्होंने कहा कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें तम्बाकू सेवन से रोकने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ-साथ उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों से बचने तथा अपने साथ -साथ अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को तम्बाकू के सेवन से दूर रहने व इससे होने वाली हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए अनुरोध किया । विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्कूल द्वारा विद्यार्थियों में वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और बच्चों द्वारा तम्बाकू तथा तम्बाकू उत्पादों पर पूर्णतः रोक लगाने की मांग किया ।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस, ईo विकास मारवाह, ने कहा कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर हम सब मिलकर तम्बाकू के सेवन के खिलाफ आवाज उठाएं और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं । तथा तम्बाकू के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक रहें और तम्बाकू से दूर रहने का संकल्प लें ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 minutes ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

25 minutes ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

57 minutes ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

1 hour ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

3 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

3 hours ago