Categories: Uncategorized

हाईकोर्ट ने आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी से मांगा जवाब, झूठा हलफनामा दाखिल कर अदालत को गुमराह करने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

शिमला से बड़ी खबर—हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी को एक आपराधिक अपील के मामले में झूठा शपथपत्र (हलफनामा) दायर कर अदालत को गुमराह करने के आरोप में नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति राकेश कैंथला की एकल पीठ ने इस मामले में अधिकारी से तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।मामला एनडीपीएस एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) से जुड़ा है। कोर्ट ने पाया कि जिस धारा 32(ए) का हवाला राज्य सरकार ने अपने जवाब में दिया था, उसे पहले ही सुप्रीम कोर्ट असंवैधानिक घोषित कर चुका है। बावजूद इसके, इस प्रावधान का हवाला देकर गुड्डू राम नामक आरोपी की सजा निलंबन के आवेदन पर आपत्ति जताई गई।गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से इस मामले में संजीव कुमार गांधी, तत्कालीन एसपी शिमला, द्वारा एक शपथपत्र दाखिल किया गया था, जिसे कोर्ट ने प्रथम दृष्टया झूठा पाया। कोर्ट ने कहा कि यह हलफनामा अदालत को गुमराह करने का प्रयास प्रतीत होता है।न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अगर संजीव गांधी चाहें तो तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल कर यह स्पष्ट करें कि क्यों न उनके खिलाफ इस झूठे शपथपत्र को लेकर कार्रवाई की जाए।इस बीच, कोर्ट ने अपीलकर्ता गुड्डू राम की सजा को मुख्य अपील के निपटारे तक निलंबित करने का आदेश दे दिया है। कोर्ट ने कहा कि अपीलकर्ता को 18 महीने की सजा और 18,000 रुपये जुर्माना दिया गया है, और अपील की सुनवाई में अभी समय लग सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

6 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago