Uncategorized

पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ के यूथ एंड इको क्लब द्वारा स्कूल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया l इस अवसर पर इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिमा वर्मा रिटायर्ड लेक्चर इंग्लिश, स्कूल प्रधानाचार्य कांता चौहान तथा क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बच्चों को इस तंबाकू निषेध दिवस के इस वर्ष के के विषय ‘तंबाकू और निकोटिन उत्पादों पर उद्योग जगत की रणनीति को उजागर करना ‘पर बच्चों को जानकारी दी कि कैसे आजकल बड़े-बड़े उद्योग तंबाकू और निकोटीन की चीजों को फ्लेवर और आकर्षक पैकिंग जैसे चॉकलेट तथा फलों के स्वाद के साथ जोड़कर नशे की आदत बच्चों में फैला रहे हैं और साथ ही तंबाकू कंपनियां सोशल मीडिया और प्रभावशाली लोगों का विज्ञापनों में प्रयोग करके अपने उत्पादों का प्रचार कर रही है और जिसके कारण हमारे युवा पीढ़ी इस नशे के जाल में फस्ती जा रही है, जिसके कारण उन्हें अनेक प्रकार के हृदय रोग ,कैंसर ,फेफड़ों की बीमारियां और मानसिक बीमारियां हो रही हैI अगर हम लोगों ने समय रहते इन तंबाकू कंपनियों के प्रति लोगों व बच्चों में जागरूकता न किया तो धीरे-धीरे हमारी युवा पीढ़ी इस नशे के कारण खत्म हो जाएगी / इसलिए हमें अपने बच्चों को अन्य स्वस्थ् विकल्प जैसे खेल ,संगीत , कला आदि रचनात्मक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना होगा / इस अवसर पर स्कूल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को तंबाकू और निकोटिन उत्पाद उत्पादों से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया तथा साथ ही स्कूल में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान धीरज तथा रेहान ने प्राप्त किया ,द्वितीय स्थान अक्षयातीज तथा आरुषि ने तथा तृतीय स्थान हिना व काव्यांजलि ने प्राप्त किया । इस अवसर पर इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिमा वर्मा ने बच्चों को अंत में नशे से दूर रहने के लिए संदेश दिया धन्यवाद

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

11 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

11 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

12 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

12 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

14 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

14 hours ago