Categories: Uncategorized

विकास के लिए कर्ज का सहारा: 800 करोड़ का ऋण 3 जून को मिलेगा

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

हिमाचल प्रदेश सरकार एक बार फिर कर्ज का सहारा लेने जा रही है। इस बार राज्य सरकार 800 करोड़ रुपए का ऋण लेगी, जिसकी अवधि 20 वर्ष की होगी। इस कर्ज की नीलामी प्रक्रिया 3 जून को पूरी की जाएगी और 4 जून को यह राशि सरकारी कोष में जमा हो जाएगी। सरकार को यह कर्ज 4 जून, 2045 को चुकाना होगा।मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 की शुरुआत से अब तक यह राज्य सरकार का तीसरा बड़ा ऋण है। पहले महीने में सरकार ने 900 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। इसके बाद दो अलग-अलग मदों में कुल 1300 करोड़ रुपए और लिए गए।बजट दस्तावेज़ों के अनुसार, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार से विरासत में हिमाचल प्रदेश पर 31 मार्च 2023 तक 76,185 करोड़ रुपए का ऋण था। मौजूदा सरकार अब तक 29,046 करोड़ रुपए का अतिरिक्त ऋण ले चुकी है, जिससे राज्य पर कुल कर्ज बढ़कर 98,875 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस कुल ऋण में से 12,266 करोड़ रुपए केवल ब्याज भुगतान में खर्च हुए हैं, जबकि विकास कार्यों पर 8693 करोड़ रुपए ही व्यय किए गए हैं। लगातार बढ़ते ऋण भार के बीच राज्य की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं की गति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago