ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कालाअंब थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 29 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर किया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक सिरमौर जिले के बर्मापापड़ी क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में चंडीगढ़ में निवास करता है। बताया जा रहा है कि तड़के करीब चार बजे वह कुछ लोगों के साथ कालाअंब आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उस पर बेरहमी से हमला किया गया।हमलावर युवक को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। सुबह पालियों गांव के पास सड़क किनारे कुछ राहगीरों ने उसे अचेत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल नाहन अस्पताल पहुंचाया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने फरार होने के लिए पीड़ित जितेंद्र की कार का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस की कार्रवाई:एसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कालाअंब थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और हमलावरों ने उसे घटनास्थल पर लाकर बेरहमी से पीटा था।पुलिस का कहना है कि वे इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…
संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…