रामपुर:आंखों की रोशनी गई, सपना नहीं… दुनिया की पहली दृष्टिबाधित महिला ने फतह किया एवरेस्ट

0
382

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चांगो गांव की 29 वर्षीय दृष्टिहीन पर्वतारोही छोंजिन अंगमो ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर विश्व की पहली दृष्टिहीन महिला बनने का गौरव हासिल किया है। इस अविश्वसनीय उपलब्धि पर उनका परिवार, गांव और पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। छोंजिन अंगमो का कहना है कि उनका सपना था कि एक दिन माउंट एवरेस्ट को फतह करें। हौंसले बुलंद हो तो कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here