मुख्य समाचार

विद्यालय की बैठक में लिया गया अहम फैसला

अब बिना पिता वाले बच्चों को मिलेगी सत्र 2025-26 में स्कूल की मासिक फीस में रियायत

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

आज ए .के. एम. पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एक सराहनीय निर्णय लिया गया। स्कूल प्रबंधन ने घोषणा की है कि अब ऐसे सभी छात्र जिनके पिता नहीं हैं, उन्हें विद्यालय की मासिक फीस नहीं ली जाएगी । यह पहल स्कूल के प्रबंध निदेशक “श्री विजय ठाकुर” द्वारा “होप फॉर द बेटर फ्यूचर” नामक स्थापित होने वाली नव फाउंडेशन के तहत की गई है। बैठक में स्कूल की महिला अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था, जिनके बच्चे इस श्रेणी में आते हैं। श्री विजय ठाकुर ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य उन बच्चों को समान अवसर देना है, जो पारिवारिक कठिनाइयों के कारण शिक्षा से वंचित हो सकते हैं। यह फाउंडेशन ऐसे बच्चों के बेहतर भविष्य की आशा लेकर आया है।”

इस योजना के अंतर्गत स्कूल द्वारा पात्र छात्रों को एक आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया, जिसमें इस सुविधा का उल्लेख और प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के इस निर्णय की समाज में सराहना की जा रही है और इसे एक मानवीय व संवेदनशील पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार व् स्कूल समिति के अन्य सदस्य मोजूद रहे

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

1 day ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

1 day ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

1 day ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

1 day ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

1 day ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

1 day ago