Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा 16 मई से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
विद्युत मंत्रालय व निगम कार्यालय, एसजेवीएन के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2025 मनाया जा रहा है। इस क्रम में 20 मई, 2025 को मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर एवं एनएच-05 के समीप एक विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आशुतोष बहुगुणा, परियोजना प्रमुख, नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन के नेतृत्व में सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अपना श्रमदान देते हुए क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाई। आशुतोष बहुगुणा ने इस अवसर पर कहा कि “स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत सभी कार्यक्रमों को एसजेवीएन के उच्च प्रबंधन के उचित मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा हैं।” उन्होंने स्वच्छता को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए सभी को इससे जुड़ने के लिए आह्वान किया और कहा कि यह पहल न केवल कार्यालय परिसर की स्वच्छता को सुनिश्चित करती है, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन की भावना को आगे बढ़ाते हुए सामूहिक उत्तरदायित्व का संदेश भी देती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

13 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

13 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

13 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

15 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

17 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

17 hours ago