मुख्य समाचार

श्री रेणुका जी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, शादी से लौटते समय व्यक्ति की गिरने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

श्री रेणुका जी (हेमंत चौहान, संवाददाता),

श्री रेणुका जी क्षेत्र में जटोंन रोड के पास लिंक पैदल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र ठाकुर पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव घलजा, पोस्ट ऑफिस जम्मू कोटी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र ठाकुर बीती रात एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात करीब 10:30 बजे अपने घर डाडल लौट रहे थे। अंधेरा और संपर्क मार्ग की तंगी के कारण उनका पैर फिसल गया और वे करीब 50 फीट गहरी ढांक में गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के समय उनकी पत्नी पहले ही शादी से लौटकर घर चली गई थीं, जबकि राजेंद्र अकेले वापस आ रहे थे। इस दुर्घटना में राजेंद्र ठाकुर अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक को सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

11 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

11 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

12 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

13 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

15 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

16 hours ago