मंडी (निटेश सैनी),
जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में बीती देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मामले में क्षेत्र के कलहणी गांव में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात सराज क्षेत्र के गांव कलहणी में एक ऑल्टो कार नंबर एचपी-01-एम-4882 अचानक से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार चालक भूपेंद्र कुमार (20) पुत्र जयप्रकाश गांव धार डाकखाना जरोल तहसील थुनाग की मौके पर मौत हो गई है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…