मुख्य समाचार

रामपुर परियोजना द्वारा 16 मई से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े का किया जा रहा आयोजन

रामपुर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

रामपुर परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है | इसी कड़ी में आज नागरिक अस्पताल निरमंड को स्वच्छता सामग्री वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ० तुषार की उपस्थिति में प्रदान की गई l इस आयोजन का उद्देश्य अस्पताल परिसर में स्वच्छता को बढ़ावा देना और मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। स्वास्थ्य और स्वच्छता आपस में जुड़े हुए हैं। स्वच्छता की कमी से अस्पतालों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, अस्पतालों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। रामपुर परियोजना द्वारा नागरिक अस्पताल निरमंड में स्वच्छता पखवाड़े के आयोजन से न केवल अस्पताल परिसर में स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। हमें विश्वास है कि इस पहल से हम अस्पताल को स्वच्छ और सुरक्षित बना सकेंगे और मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकेंगे। इस अवसर पर ई० विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख रामपुर एचपीएस ने कहा कि एसजेवीएन के उच्च प्रबंधन के दिशानिर्देशों के अनुसार इन कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है |

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

6 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

6 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

8 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

9 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

10 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

10 hours ago