राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरगांव में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 71.87 प्रतिशत रहा। इस वर्ष विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। परीक्षा में रिया ठाकुर, पुत्री मंजीत निवासी गांव लखोटी, ने 700 में से 635 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं द्वितीय स्थान पर रही प्रगति, पुत्री वीरेंद्र निवासी गांव टिकरी शरगांव, जिन्होंने 620 अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान सुजल, पुत्र वेदप्रकाश निवासी गांव शरगांव, ने प्राप्त किया है, जिन्हें 575 अंक मिले। स्कूल के कुल दस विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर शर्मा ने सभी अध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…