ग्राम पंचायत युवारंगी में “किशो कानून किशो अधिकार” अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित

0
358

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
ग्राम पंचायत युवारंगी में “किशो कानून किशो अधिकार” अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना रिकांगपिओ के अधिकारियों द्वारा जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सदस्यगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई | नशा मुक्ति: विशेषकर ‘चिट्टा’ जैसे खतरनाक नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की सलाह दी गई। बाहरी श्रमिकों का पंजीकरण: क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकों के थाने में पंजीकरण की अनिवार्यता पर बल दिया गया। पहलगांव जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सतर्कता बरतने को कहा गया। साथ ही कश्मीरी नागरिकों से सम्मानपूर्वक व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी गई। साइबर अपराध: साइबर क्राइम व फ्रॉड से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। यातायात नियम: ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर उनका पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। बाल विवाह: बाल विवाह की कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों के बारे में बताया गया तथा इसे न करवाने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here